फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1778 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
मगहर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले को संबोधित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1778 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

- जिले के कुल 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन
- मगहर में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया मेले का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। इस दौरान कुल 1778 मरीजों का इलाज किया गया। इनमे ंसे 26 को उच्च स्वास्थ्य इकाइयों पर रेफर किया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता चंद्रा ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इस आयोजन में स्वयंसेवी योगदान के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को भी आगे आने चाहिए। प्रयास हो कि स्वास्थ्य मेले में सभी सुविधाएं एक ही जगह पर लोगों को मिल जाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि 19 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जबकि तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि 1778 मरीजों का मेले में इलाज किया गया। इसमें 685 पुरुष, 845 महिला तथा 248 बच्चे शामिल थे।
मेले के उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत मगहर की अध्यक्ष संगीता वर्मा, भाजपा महामंत्री विवेकानंद वर्मा, डॉ. एस रहमान, डॉ वीपी पांडेय, मगहर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दीपक कुमार, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू वर्मा, नागेंद्र भारती, विजय बहादुर सिंह, सुरजीत सिंह, बृजेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, एपीडेमियोलाजिस्ट मुबारक अली, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव सिंह, मनीष मिश्रा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

86 का बना गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टाल लगाकर 86 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवार स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें