फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छूटी प्रयोगिक परीक्षा में शामिल हुए 177 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के विभिन्न विषयों की छूटी प्रायोगिक परीक्षा में पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह की देखरेख में हुई। इसमें 177 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विषयों की छूटी प्रायोगिक परीक्षा कराई गई। इसमें भौतिक विज्ञान में 40, रसायन विज्ञान में 45, बायो में 42 और भूगोल के 50 बच्चों ने परीक्षा दी।
भौतिक विज्ञान के लिए वाह्य परीक्षक के रूप में खुटेहना बहराइच से आए सुरेश मिश्र, रसायन विज्ञान के लिए वाह्य परीक्षक कटौधा बस्ती से आए चंद्र प्रकाश चौधरी, जीव विज्ञान के लिए वाह्य परीक्षक के रूप में बभनान गोंडा से आए वीरेंद्र मिश्रा और भूगोल विषय में वाह्य परीक्षक के रूप में असनहरा बेलसर बस्ती से आए संतोष मिश्र ने प्रायोगिक परीक्षा ली।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, सुमित्रा नंदन पटेल रहे आदि मौजूद रहे। छूटे हुए अन्य परीक्षार्थियों की परीक्षा शुक्रवार को होगी। छूटे हुए परीक्षार्थी शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे विद्यालय पर अपने दस्तावेज के साथ पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें