संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से किया। जिसका सजीव प्रसारण पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दिखाया गया। इसी क्रम में जनपद स्तर पर आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 6314 छात्र-छात्राओं को, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा कुल 9426 छात्र-छात्राओं को एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कुल 1927 छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद