संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शुक्रवार को 1.75 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 67 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शुक्रवार को प्रशादीपुर में विद्युत शिविर लगाया गया। इस दौरान 67 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मुकेश गुप्ता ने बताया कि प्रशादीपुर में एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 45 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 42 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार, 67 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 1.75 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद