फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे चिकित्सक-सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचें चिकित्सक
विज्ञापन

फोटो सहित
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीनगर। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बुधवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास और मगहर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों की लेटलतीफी पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि समय से अपने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचेें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बुधवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक समय से स्वास्थ्य केंद्र पर आए, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। उन्होंने साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे स्वास्थ्य केंद्र मगहर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद मिला। उन्होंने निर्देश दिए कि वायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण मानक के अनुरूप करें। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने शेरपुर पहुंचकर टीकाकरण अभियान की जांच की। वहां पर पोषाहार का वितरण हो रहा था। बयारा में टीकाकरण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के लिए प्रेरित करें। निचौरा में टीकाकरण के दौरान आशा हेमलता और आंगनबाड़ी तारा देवी मौजूद मिलीं। इस दौरान डॉ. आलोक सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें