फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की विज्ञान प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआर कॉलेज की अटल टिकरिंग लैब में बनाया था स्मार्ट स्ट्रेचर का मॉडल
विज्ञापन

दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल हुआ मॉडल, अमेरिका में भी होगा प्रदर्शित
स्कूल में छात्र सत्यम सिंह व सुशांत यादव का हुआ स्वागत
अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में खबर को प्रकाशित किया था
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज की अटल टिकरिंग लैब में दो छात्रों द्वारा बनाए गए स्मार्ट स्ट्रेचर के मॉडल को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थाल हासिल हुआ है। इस मॉडल को अब अगले वर्ष मई में अमेरिका में आयोजित प्रदर्शनी में रखा जाएगा। दिल्ली से लौटी टीम का बुधवार को कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया।
अटल टिकरिंग लैब के प्रभारी अभिषेक सिंह की देखरेख में एचआर इंटर कालेज के 12वीं के छात्र सत्यम सिंह व सुशांत यादव ने स्मार्ट स्ट्रेचर का मॉडल बनाया था। जीपीएस सिस्टम से जुड़े इस स्ट्रेचर की खासियत यह है कि वह अपना लोकेशन बताता रहेगा। इसके लिए विशेष प्रकार का डिवाइस बनाया गया है। अमर उजाला ने इस खबर को अस्पताल का स्ट्रेचर खुद बताएगा अपना पता शीर्षक से गत 27 नवंबर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में इस मॉडल को सर्वोच्च अंक मिले थे। अब इसे अगले वर्ष मई में अमेरिका में आयोजित प्रदर्शनी में रखा जाएगा। मॉडल के साथ अभिषेक सिंह, सत्यम सिंह व सुशांत यादव अमेरिका जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा की मौजूदगी में इस टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूरे देश के 50 में से 10 मॉडल को सर्वोत्कृष्ट माना गया जिसमें प्रथम स्थान पर स्मार्ट स्ट्रेचर को रखते हुए अमेरिका में प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया। इस दौरान रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, सतीश प्रसाद, इंद्रेशधर दूबे, ज्ञान प्रकाश राय, उदयभान पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें