मानक विहिन सड़क निर्माण के विरोध में प्रर्दशन
फोटो
ग्राम पंचायत भरवलिया का मामला
इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। ग्राम पंचायत भरवलिया में मानक विहिन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने गांव में प्रर्दशन करते हुए प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की है।
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत भरवलिया पांडेय में मानक विहिन सड़क निर्माण ग्रामीणों के परेशानी का सबब बना हुआ हैं। गांव निवासी सुभसागर पांडेय के नेतृत्व में गांव के लोगों ने प्रर्दशन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के नाम पर सरकारी धन का दोहन हो रहा हैं। विकास के हर कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। ग्राम सभा में 250 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग निर्माण में दिए गए स्टीमेट मानक की घोर अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में श्रवण यादव, राजेश पांडेय, आशीष पांडेय, मंगल पांडेय, सोनू यादव, पुन्नू यादव, सूरज पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।