संतकबीरनगर। आपात स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइंस परिसर में पुलिस कर्मियों को पूर्वाभ्यास कराया गया। एसपी आकाश तोमर ने दंगे के दौरान भीड़ का नियंत्रित करने के बारे में पुलिस कर्मियो को प्रशिक्षित किया।
एसपी ने कहा कि दशहरा, दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। कानून व्यवस्था की प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने की दशा में पुलिस को संयमित व विवेकपूर्ण तरीके से भीड़ को नियंत्रित करना चाहिए। इसमे जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने से पहले एक रणनीति तैयार करनी चाहिए और उसी के अनुसार पुलिस कर्मियों को लगाना चाहिए। हथियारो का प्रयोग कम करना चाहिए। जहा तक हो तो पानी का बौछार पहले करे। जिससे भीड़ तीतर बितर हो सके। उन्होंने परेड ग्राउंड में बलवाड्रिल व दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया।इस दौरान सीओ सदर रमेश कुमार रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रभारी आरटीसी संपूर्णानंद समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।