मेंहदावल (संतकबीरनगर)। गोरखपुर जनपद की सीमा से सटे मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र 150 से अधिक गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करके नगर पंचायत मेंहदावल स्थित सीएचसी पर आना मजबूरी है। वैसे सांसद आदर्श गांव सांडे खुर्द में भी पीएचसी स्थापित है,लेकिन यहां शाम को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिलते है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़या ठाठर में सीएचसी की स्थापना किए जाने की मांग कर रहे है। विकास खंड मेंहदावल के पूर्वी कछार क्षेत्र की 50 हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवा से वंचित हो रही हैं। गोरखपुर जनपद की सीमा से सटे गांव घूरापाली, चिकनियाडीह, नहुनी,बेलौली, खैरा,घोलवा, थरौली,नगपुर जैसे तमाम गांव है, जहां के लोगों को उपचार कराने के लिए 20 किलोमीटर की दूरी तय करके सीएचसी मेंहदावल आना पड़ता हैं। वर्ष 2014-15 में सीएचसी मेंहदावल के अधीक्षक डॉक्टर डीएनपी गुप्ता ने जिला प्रशासन के माध्यम से बढ़या ठाठर मेें सीएचसी खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।