हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। महुली बाजार की सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही से उठने वाला धूल का गुबार लोगों को बीमार बना रहा है। सड़क के किनारे बसे लोगों को इस परेशानी से रोजाना रूबरू होना पड़ रहा है। यही नहीं बाजार के अंदर से जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में ट्रकों की आवाजाही ने लोगों को कठिनाई में डाल दिया है। बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को रोज जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य पदार्थ से संबंघित व्यवसायी धूल से बचने के लिए अपने दूकान के सामने पालीथीन लगा लिए हैं फिर भी धूल के गुबार से बचना मुश्किल हो रहा है । व्यापारी नरसिंह गुप्ता, दीपक वर्मा, रमेश, राजू गुप्ता, अशरफ अली खान, आदि लोगों ने इस समस्या के निस्तारण की मांग डीएम से की है।