फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन नहीं लेने पर विद्यालयों को नोटिस भेजा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षा की सेहत सुधारने के लिए सरकार पानी की तरह पैसे बहा रही है। जहां हर विद्यालय में गैस सिलेंडर पर एमडीएम बनना चाहिए। वहीं जिले के 453 विद्यालयों में भेजे गए गैस कनेक्शन के लिए धन में मात्र 96 विद्यालयों ने ही गैस कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन

357 विद्यालयों ने गैस कनेक्शन नहीं लिया। विभाग ने नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापकों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दिन में एमडीएम के तहत गरमागरम भोजन दिया जाता है। भोजन बनाने के लिए शासन ने मार्च 2016 में 453 विद्यालयों में प्रति विद्यालय पांच हजार की दर से 22 लाख 65 हजार रुपये भेजा था। विभागीय कर्मियों के अनुसार मात्र 96 विद्यालयों ने ही गैस कनेक्शन लेने की सूचना दी है। जिसमे हैंसर ब्लॉक में 37 विद्यालयों में नौ ने गैस कनेक्शन लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें