फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्वे अभियान में सब्जी, फल का लिया गया 17 नमूना

Sat, 15 Jun 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देश पर प्रदेशव्यापी सर्वे अभियान के तहत जनपद में खाद्य सुरक्षा की टीम ने बाजार से फल और सब्जियों के 17 नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

समय-समय पर फल सब्जियों पर अधिक कीटनाशक और केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग की शिकायत मिलती रहती है। इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के निर्देश पर प्रदेश व्यापी अभियान चलाया गया। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहीत अधिकारी जेपी तिवारी के नेतृत्व में नवीन मंडी, गोला बाजार स्थित सब्जी मंडी समेत अन्य मंडियों से सब्जी और फल के 17 नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सब्जियों में टमाटर, बैगन, भिंडी, तरोई, करेला, खीरा, हरापत्ता गोभी, कद्दू, परवल, लौकी के अलावा पपीता, खरबूज, तरबूज के 17 नमूना लिया। सब्जियों और फलों के इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

जनपद की मंडियों से फल और सब्जियों के 17 नमूने लिए गए। अभियान के जरिये विभाग जानकारी इकट्ठा करता है कि बाजार में क्या चल रहा है। फल, सब्जियों पर अधिक मात्रा में कीटनाशक और केमिकल का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जे पी तिवारी, अभिहीत अधिकारी खाद्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें