फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा क्षेत्र के 77 गांवों में 17 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 08 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बखिरा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी, लोग परेशान
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी से महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रविवार की रात्रि करीब 12 बजे से सोमवार की देर पांच तक 77 गांवों में बिजली गुल रही। इससे बिजली से चलने वाले काम धंधे-बंद हो गए। गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।
लोकल फाॅल्ट के चलते बूंदीपार, मेडरापार, जसवल समेत 77 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। क्षेत्र के दिलीप सिंह, रामकरन, दयाशंकर, रामसूरत, सुरेश ने कहा बार-बार लोकल फाॅल्ट की समस्या आ रही है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि रविवार की मध्य रात्रि से बिजली गुल होने के बाद से सोमवार की शाम तक बिजली गायब रही। लोगों ने कहा कि बिजली संकट के कारण घरों की टंकियां खाली है। घरों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हैं। आमजन बिजली विभाग के इस मनमानी से ऊब चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ केएल यादव ने कहा कि रविवार रात में तेज हवाओं की वजह से कहीं-कहीं पर तार गिर गए थे। बखिरा में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। फाॅल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें