संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान के तहत सोमवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन पर पुलिस ने जनसहयोग से पांच स्थानों पर 17 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो स्थान पर छह सीसीटीवी कैमरे, थाना दुधारा पुलिस ने एक स्थान पर तीन सीसीटीवी कैमरे, थाना मेंहदावल पुलिस ने एक स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे, थाना बखिरा पुलिस ने एक स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संवाद