फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 04 Sep 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, 18 सूत्री मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश देने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष अंबिका देवी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सीएम को संबोधित 18 सूत्री मांगपत्र बीएसए को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों से अनुरोध कर चुका है, सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रदेश भर का शिक्षक क्षुब्ध एवं आहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है, ऊपर से कतिपय विभागीय अधिकारियों के जरिए बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर बताया जा रहा है। इससे बेसिक शिक्षा एवं शिक्षकों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति, तैनाती आदि मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। धरने को केसी सिंह, ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, विजयनाथ, जफीर अली करखी, विष्णु श्रीवास्तव, सुयेब अहमद आदि ने संबोधित किया। धरने में शिवानंद मिश्र, रामनाथ यादव, शिवचरण गुप्ता, निशा शुक्ला, सुनीता राय, प्रेम प्रकाश दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें