फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज खान को टिकट मिला

विज्ञापन
परवेज खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संतकबीनगर लोक सभा क्षेज्र से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज खान को टिकट दिया है। परवेज खान को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेतज्र के सिकरी गांव के रहने वाले 47 वर्षीय परवेज खान वर्ष 2013 से लगातार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। इससे पूर्व वह 2010 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। 2009 में सदस्यता अभियान के प्रभारी रहे। इसके साथ ही खेसरहा विधान सभा के चुनाव संचालक और सांथा ब्लॉक के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। इनके पिता जमील अहमद खान भी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। लगातार पार्टी के जुडे रहने के कारण पार्टी हाईकमान ने परवेज खान के ऊपर भरोसा जताया। परवेज खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए टिकट दिया है। वे पूरी तन्मयता से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से नाराज चल रहे है उन्हे भी साथ ले आएंगे। भाजपा की गलत नीतियो के कारण आम जनमानस परेशान है। लोग कांग्रेस की तरफ निगाह लगाए बैठे है। परवेज खान को टिकट मिलने पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, संजय चौरसिया, अमित कुमार, चंद्र प्रकाश समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें