फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले स्वतंत्रता दिवस पर लगेंगे प्रदेश में 11.27 करोड़ पौधे

विज्ञापन
tree
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार ने अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर एक ही दिन पूरे प्रदेश में 11.27 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। उस दिन बस्ती मंडल में 5439820 तथा गोरखपुर मंडल में 7793110 पौधे रोपित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने इसके लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 10 अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की तरफ से डीएम व डीएफओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि प्रदेश का कुल वन क्षेत्र 9.18 प्रतिशत (22121 वर्ग किमी) है। इसमें से 6.09 प्रतिशत जंगल तथा 3.09 प्रतिशत वृक्ष हैं। नई वन नीति में वन क्षेत्रफल बढ़ाने की बात कही गई है। इसीलिए बीते 15 अगस्त की तरह ही अगले वर्ष भी 15 अगस्त को एक साथ पूरे प्रदेश में 11.27 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए अक्तूबर महीने से ही तैयारी शुरू हो जाएगी। पौधरोपण के लिए जमीन चिन्हित करने, गड्ढों की तैयारी, जरूरी पौधों की व्यवस्था, नई नर्सरी बनाने आदि का कार्य अभी से शुरू किया जाएगा। जिससे कि पौधरोपण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि शासनादेश में तय तिथि के अनुसार ही सभी कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए 10 अक्तूबर को जिला पौधरोपण समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें