फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम 1

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाये जाने के प्रति गंभीर है। यह कोई जरूरी नही है कि किसान जो पैदा कर रहा है उसकी तुरन्त विक्री हो जाए। इसके लिए सरकार उनके उत्पादको संरक्षित कराकर उन्हें उचित समय पर बिक्री कराकर फसल का उचित मूल्य दिलाएगी। यह विचार मुख्य विकास अधिकारी हाकिम सिंह ने शनिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मौसमी फसल गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए तहसील परिसर में व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि किसान और जवान दोनों अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील है। इसी से समाज को नई दशा और दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों के दुग्ध उत्पादन को संरक्षित करने के चिलिंग प्लांट तथा प्याज और टमाटर की भण्डारण के लिए कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ उद्यान विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत फूड प्रोसेसिंग को भी बढावा दिया जाएगा। किसानों के विकास के लिए पांच साल के लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। जिसमें पशु पालन, मत्स्य सहित अन्य योजनाओं को भी बढाये जाने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। गेहूं, चावल से हट कर अगर किसान अन्य खेती तथा उस पर आधारित उद्योगों को अपनाये तो उनके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इस अवसर पर डॉक्टर महेश पाल, उप निदेशक कृषि लोकेंद्र सिंह, जिला कृषिअधिकारी पीसी विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर टीपी मिश्र, संतोष दूबे, सहायक निदेशक मत्स्य जीबी सिंह, पीडी कृषि जेके मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें