फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने हाईडेंट प्वाइंट को ठीक रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

आवश्यकतानुसार नए हाईडेंट प्वाइंट भी बनाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के हाईडेंट प्वाइंटों को ठीक कराने का निर्देश डीएम ने नगर पालिका की ईओ को दिए हैं। शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर दो दिन पहले हुई आगलगी की घटना के वक्त पानी की कमी की समस्या का जिक्र करते हुए ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रकाशित किया था। डीएम ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले खलीलाबाद शहर की आबादी अब 50 हजार तक पहुंच चुकी है। शहर में सिर्फ चार हाईडेंट प्वाइंट बने हैं। शहर की जलापूर्ति लाइन से जुड़े ये हाईडेंट प्वाइंट आगलगी की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक होते हैं। मुखलिसपुर तिराहे पर स्थित एक दुकान में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंचीं तो पानी की समस्या से जूझना पड़ा। नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी थी। ‘शहर में सिर्फ चार हाईडेंट प्वाइंट उन्हें भी ढूंढना मुश्किल’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने नगर पालिका खलीलाबाद की ईओ को पत्र भेजकर इस पर चिंता जताई है। डीएम ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे हाईडेंट प्वाइंट का उद्देश्य होता है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निकांड की दशा में तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो सके। ऐसे में तत्काल पुराने हाईडेंट प्वाइंट को ठीक कराएं तथा नए हाईडेंट प्वाइंट का निर्माण कराएं। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें