फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर
विज्ञापन

फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। आमी नदी के किनारे और कबीरचौरा परिसर के पीछे उत्तर की तरफ बने बंधे पर बृहस्पतिवार को कुछ लोग सुबह एक अजगर को देख भयभीत हो गए। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। सदगुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर सुबह के समय नगर तथा आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। टहलने वाले लोग आमी नदी के किनारे बने बंधे पर भी जाते हैं। रोजाना की भांति बृहस्पतिवार की सुबह लोग बंधे पर टहल रहे थे। इसी बीच बंधे के किनारे एक पेड़ की आड़ में पड़े विशाल अजगर पर लोगों की नजर पड़ी। लोगों की आवाज को सुन अजगर पेड़ के जड़ के निकट बने बड़े छिद्र में जाकर घुस गया। इसकी सूचना पूर्व सभासद अवधेश सिंह व भाजपा नेता गुडडू वर्मा ने जिला प्रशासन को फोन पर दी। सूचना के बाद वन विभाग के वन दरोगा राधेश्याम मिश्रा अपनी टीम के देवेंद्र सिंह, रमाशंकर पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद देवेंद्र सिंह ने अजगर को पकड़ लिया। जिस जगह अजगर छुपा था वहां उसके चार से पांच अंडे भी पड़े थे। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें