फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन को लेकर चालक नहीं हैं गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्लम-खुल्ला यातायात नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

चल रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह, फिर भी बिना हेलमेट पहने तीन लोग बैठ रहे हैं बाइक पर
आए दिन हो रहे हादसों से भी लोग नहीं सीख रहे सबक
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार की रात मगहर दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 10 दिन पहले चकदही गांव के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। करीब 15 दिन पहले खलीलाबाद सब्जी मंडी के सामने ट्रक की चपेट में आने पति-पत्नी की मौत हो गई। आए दिन सड़कों पर हो रही हृदय विदारक इन घटनाओं की एक प्रमुख वजह बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी भी है। बावजूद इसके वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने को लेकर संजीदा नहीं हैं। इस वक्त प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। फिर भी बाइक चालकों पर इसका असर नहीं दिख रहा। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार की दोपहर में कुछ देर तक शहर के मुख्य चौराहों पर आवागमन का हाल देखा।
शहर के सबसे व्यस्त मेंहदावल बाईपास चौराहे पर ही यातायात पुलिस का दफ्तर है। यहां तीन-चार पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी निभाते हैं। इनके सामने ही दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने फर्राटे भर रहे थे। करीब 20 मिनट में 100 से अधिक गाड़ियां गुजरी होंगी, लेकिन हेलमेट वाले बमुश्किल सात-आठ बाइक चालक ही दिखे। जिन बाइकों के चालक हेलमेट पहने थे, उनके पीछे बैठे यात्रियों ने हेलमेट नहीं पहना था। जबकि सुरक्षा के लिहाज से बाइक पर बैठे दोनों यात्रियों का हेलमेट पहने होना जरूरी है।
विज्ञापन

मधुकुंज चौराहे पर भी यही स्थिति थी। कोतवाली के बगल वाले इस चौराहे पर भीड़ अधिक रहती है। तीन तरफ से वाहन आते-जाते हैं, लेकिन बाइक चालक बिना हेलमेट पहने ही भीड़ के बीच आड़े-तिरछे निकलते रहे। मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा और मोती चौराहे के पास भी बाइक चालक बिना हेलमेट के नजर आए।

जुर्माना नहीं जान बचाता है हेलमेट
टीएसआई राजेंद्र यादव का कहना है कि करीब छह महीने से पूरे जिले में अभियान चलाकर बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों का जुर्माना काटा जा रहा है। लोग जुर्माना भरने के बाद भी बिना हेलमेट पहने ही गाड़ी चलाते हैं। उन्हें बार-बार समझाया जाता है कि हेलमेट केवल जुर्माना नहीं, बल्कि जान बचाता है। बाइक चालक नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान फिर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुरक्षा उपाय
सीओ सदर/सीओ यातायात रमेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। फोरलेन हाईवे तथा खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर ब्लैक स्पॉट (जहां कई बार हादसे हो चुके हों) चिह्नित किए गए हैं। उन जगहों पर यातायात संकेतक लगाने का निर्णय लिया गया है। वाहन चालकों की जागरूकता से ही हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें