फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 25 जून को खुलेंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 25 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल
विज्ञापन

शिक्षक विद्यालय पर पहुंच कर कराएंगे साफ-सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूल दो जुलाई की जगह 25 जून से ही खोल दिए जाएंगे। इस दौरान विद्यालय पर शिक्षक पहुंच कर विद्यालय की साफ-सफाई व अन्य कार्य कराएंगे। ताकि दो जुलाई से बच्चों के पहुंचने पर कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून को परिषदीय विद्यालय खोल दिए जाएंगे। 25 से 27 जून के मध्य समस्त खंड शिक्षाधिकारी अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर सत्र के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्य योजना बनाएंगे। विद्यालयों पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों का फोटो युक्त पहचान पत्र फलैक्सी बोर्ड पर लगाया जाएगा। एक जुलाई को हर विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों से आदेेश का अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें