फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर 28 सफाई कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विकास खंड खलीलाबाद के सिकरी गांव में सफाई करते सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शुरू हुए विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को सभी 83 न्याय पंचायतों की एक-एक ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य कराया गया। इस दौरान 28 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। शाम पांच बजे तक मिली एडीओ पंचायतों की रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त कराने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत एक न्याय पंचायत क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी ग्राम पंचायत में लगाई गई है। इसके लिए रोस्टर भी बनाया गया है। ताकि निर्धारित अवधि में हर ग्राम पंचायत में सफाई का कार्य पूरा हो सके। शनिवार को अभियान का पहला दिन था। अभियान पर नियमित निगरानी के लिए स्वच्छ संतकबीरनगर नाम से बने ह्वाट्सएप ग्रुप पर गांव में सफाई करते फोटो डाले जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत कर्मचारियों की उपस्थिति व कार्य की निगरानी भी कर रहे हैं। हर दिन शाम चार बजे तक एडीओ पंचायतों को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में हुए सफाई कार्य व उपस्थित तथा अनुपस्थित कर्मचारियों का विवरण एक फार्मेट पर भरकर डीपीआरओ को उपलब्ध कराना है। 
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पहले दिन सभी ब्लाकों में सफाई कार्य प्रारंभ हो गया। इस दौरान 28 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सफाई के दौरान निकला कचरा डंपिांग ग्राउंड में एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें