भाजपा को मिले 1376 और बसपा को 895 वोट मिले
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतों की गणना में ईवीएम में जहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद को जीत मिली वहीं पोस्टल बैलेट में भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे। खास बात यह रही कि पोस्टल बैलेट के 535 मत रिजेक्ट हो गए।
निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 3119 मत पोस्टल बैलेट के जरिए डाले गए थे। इसमें भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद को 1376 मत प्राप्त हुए हैं जबकि दूसरे स्थान पर बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी रहे। उन्हें कुल 895 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी भालचंद्र यादव को पोस्टल बैलेट में 264 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 12 मत मिले, जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार गौतम को तीन मत, निर्दलीय राजेंद्र यादव को 17 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय लौटन प्रसाद को एक भी वोट नहीं मिला। इसके साथ ही नोटा को भी 17 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं पोस्टल बैलेट 535 मत रिजेक्ट हो गए।