फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज

विज्ञापन
डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के घेरे में मतगणना होगी। मतगणना की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीएम रवीश गुप्त और एडीएम रणविजय सिंह ने मतगणना की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। प्रत्येक विधान सभा में तीन-तीन टेबल रिजर्व रहेंगे। मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक-एक मतगणना सहायक, एक-एक अतिरिक्त गणना सहायक और एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए गए है। मतगणना कर्मी सुबह छह बजे तक हर हाल में उपस्थित होंगे। आठ बजे मतगणना कार्य शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना खुद उनके द्वारा की जाएगी। उसके बाद सभी 42 टेबलों पर विधान सभावार कंट्रोल यूनिट गणना के लिए भेजी जाएगी। किस टेबल पर किस नंबर के कंट्रोल यूनिट की गणना की जाएगी, यह व्यवस्था की गई है। सील तोड़ने से पहले कर्मी यह सुनिश्चित कर ले कि सील सही है अथवा नहीं और समस्त एजेंटों को भी दिखाएं। प्रेक्षक के द्वारा माइक्रो ऑब्जार्वर की भी नियुक्ति की जानी है। उन्होंने बताया कि बिना पास के कोई मतगणना कर्मी भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी है लोग पास लेकर आएंगे। मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने में प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि एक चक्र की गणना में करीब 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए सभी को चाहिए कि वे समय का भी ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि चक्रवार गणना की रिपोर्ट की एक-एक प्रति प्रत्याशियों के एजेंटो को दी जाएगी। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रत्येक मतगणना हाल में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम पर अर्द्धसैनिक बल लगी है। निरीक्षक और उप निरीक्षक एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई मुख्यद्वार पर चेकिंग करेंगे। प्रमुख स्थानों पर बैरियर बनाया गया है जहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। पेट्रोलिंग व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, वीडियोग्राफी टीम लगी हुई है। विजयी और पराजित प्रत्याशियों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए है। पुलिस कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। जिसका अनुपालन पुलिस सुनिश्चित कराएगी। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो उसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कहां कितने चक्र में होगी गणना
मेंहदावल विधान सभा की 37 चक्रों में गणना होगी।
खलीलाबाद विधान सभा की 36 चक्रों में गणना की जाएगी।
धनघटा विधान सभा की 31 चक्रों में गणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें