जिलाअस्पताल के कोविड़ सेंटर पर टीका लगवाती लाभार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
60 महिलाओं समेत 1516 को लगी कोरोना की वैक्सीन
- जिला अस्पताल, सीएचसी मेंहदावल व खलीलाबाद में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को हुए कोरोना टीकाकरण के दौरान 60 महिलाओं समेत 1516 लोगों को कोरोना की वैक्सीन की लगाई गई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से सीएचसी खलीलाबाद में नौ, सीएचसी मेंहदावल में 30, जिला असपताल में 21 महिलाओं का टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 4031 का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1516 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 58, सीएचसी नाथनगर में 498 के सापेक्ष 373, सीएचसी सांथा में 353 के सापेक्ष 113, पीएचसी बघौली में 487 के सापेक्ष 229, पीएचसी पौली में 249 के सापेक्ष 149, पीएचसी बेलहर कलां में 175 के सापेक्ष 20, सीएचसी खलीलाबाद में 520 के सापेक्ष 127, सीएचसी सेमरियावां में 570 के सापेक्ष 105, सीएचसी मेंहदावल में 489 के सोपक्ष 120, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 62, सीएचसी हैंसर में 390 के सापेक्ष 160 लोगों ने टीके लगवाए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।