फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की रैली आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चुनावी सभा को करेंगी संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान ने बताया कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को एक बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पार्टी प्रत्याशी भालचंद यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका एक बजे पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से कार से वह जूनियर हाईस्कूल परिसर में आएंगी। कार्यक्रम के प्रभारी विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है। मंच व पांडाल का निर्माण कार्य पूरा कराया चुका है। जनसभा में आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी भालचंद यादव, सुबोध यादव, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी समेत अन्य कार्यकर्ता सभा स्थल पर मौजूद रहकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें