गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने निरीक्षण किया
एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने शनिवार को नवीन सब्जी मंडी स्थल में बने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर बोरों के रखरखाव और एक अप्रैल से होने वाली खरीद के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि गेहूं खरीद में लापरवाही न बरती जाए। किसानों का गेहूं शासन की ओर से निर्धारित दर पर खरीदा जाए। पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। डीएम ने केंद्र पर बोरों की सिलाई और टीन शेड के नीचे रखे जाने वाले अनाज स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने नवीन मंडी में सड़क निर्माण का हाल देखा। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता एवं समय से बनाए जाने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि जनपद में 53 गेहूं क्रय बने हैं। जहां पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य अब तक निर्धारित नहीं किया है। इस दौरान मंडी सचिव अमित गुप्ता, ओम प्रकाश आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।