फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए
विज्ञापन

मेंहदावल व बखिरा बाजार में दुकानों की हुई जांच
्रहोली के मद्देनजर खाद्य औषधि विभाग की तरफ से की जा रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुकानों से अपमिश्रित खाद्य सामग्री बिकने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल व बखिरा में छह दुकानों से खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्रित किया। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह ने बताया कि खाद्य अधिकारी राजमणि प्रजापति ने मेंहदावल ठाकुरद्वारा मुहल्ला स्थित एक दुकान से नमकीन का नमूना लिया है। सांडे खुद स्थित एक दुकान से रिफाइन का नमूना तथा फरदहा से बर्फी व पनीर का नमूना लिया गया है। करमैनी की एक दुकान से बर्फी व बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया। इसी तरह बखिरा बाजार में खाद्य अधिकारी विनोद कुमार ने दो दुकानों से खोवा और नमकीन का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर जिले भर में मिठाई व परचून की दुकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। यह अभियान होली तक अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें