फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो क्या रामचंदर स्वर्ग से आकर बनवा रहे प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
house of horrors - फोटो : abc7chicago
विज्ञापन
हैंसर। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रोकने के सारे दावे और उपायों को घपलेबाजों ने फेल कर दिया है। विकास खंड हैंसर बाजार के घोरांग गांव में तो दो वर्ष पहले मृत व्यक्ति को न सिर्फ आवास योजना का लाभ दे दिया गया बल्कि उसने प्रथम किस्त का आहरण भी कर लिया। इसके अलावा गांव के कई ऐसे परिवारों को भी इसका लाभ दिया गया है जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है।
विज्ञापन

घोरांग गांव में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत कर्मचारियों ने ही बीडीओ दीपक सिंह से की थी। बीडीओ के आदेश पर बुधवार को सहायक विकास अधिकारी कृषि श्रवण पांडेय और सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवकुमार तिवारी इसकी जांच के लिए घोरांग गांव पहुंचे। जांच अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान पता लगा कि चालू वित्तीय वर्ष में रामचंदर के नाम से प्रधानमंत्री आवास आवंटित करके प्रथम किस्त जारी की गई है। जबकि रामचंदर की मौत दो वर्ष पहले ही हो चुकी है। प्रथम किस्त का धन आहरण करके मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जांच अधिकारी श्रवण पांडेय ने बताया कि गांव के अन्य चार ऐसे लाभार्थी भी पाए गए जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है लेकिन उन्हें आवास आवंटित करते हुए 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त भी उपलब्ध करा दी गई।
जांच अधिकारियों ने बताया कि आवास आवंटन में की गई इस गड़बड़ी की रिपोर्ट बीडीओ को दे दी गई है। इस संबंध में बीडीओ दीपक सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलते ही द्वितीय किस्त पर रोक लगाने से संबंधित सूचना वरिष्ठ अफसरों को भेज दी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें