फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता रही विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक नेताओं और डीआईओएस की वार्ता रही विफल
विज्ञापन

फोटो
हड़ताल को लेकर डीआईओएस ने बुलाई थी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। 25 अक्तूबर से पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं से वार्ता की। वार्ता में वित्त एवं लेखाधिकारी अतुल पांडेय ने नई पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी, लेकिन शिक्षक नेताओं के तर्क के आगे वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि एनपीएस किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। 25 से 27 तक प्रस्तावित हड़ताल को हर हाल में सफल बनाएंगे। हड़ताल की नोटिस डीआईओएस को दे दी गई है। शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष हरिबक्स सिंह ने कहा कि हम सरकार के दमनकारी नीति से नहीं डरेंगे। वार्ता में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक निशा यादव, ध्रुव कुमार पाठक, गिरिजानंद यादव, अवध नारायण मिश्र, विजय यादव, जय प्रकाश गौतम, योगेंद्र सिंह, दिनेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें