संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में मंगलवार को श्री गुरुग्रंथ साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा के प्रधान सरदार अजीत सिंह बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने गुरु ग्रंथ साहब की पूजा करने का सिखों को आदेश किया कि अब के बाद कोई गुरु नहीं होगा सब लोग गुरु ग्रंथ साहब की ही पूजा करेंगे। इस दौरान पाठ साहिब के बाद लंगर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सरदार प्रीतपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह, शैंकी सिंह, गगनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।