फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आमी नदी में कचरा गिराने वालों पर केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आमी नदी में कचरा डालने वाली संस्थाओं पर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि नगर पंचायत मगहर और नगर पालिका खलीलाबाद के जरिए घरेलू जल मल बिना किसी शोधन के मगहर एवं सरही नाले के माध्यम से आमी नदी में निस्तारित किया जा रहा है। जिसके कारण आमी नदी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो रही हैं। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है तथा मानव जीवन संकट में है तथा लगातार पशु एवं जलीय जीव जंतुओं के मरने का क्रम जारी हैं। जबकि एनजीटी ने आमी नदी में किसी भी प्रकार के कचरे को डालने पर रोक लगा रखा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग के निर्देश के बाद भी संस्थाओं ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया है। ऐसी स्थिति में इन संस्थाओं पर केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि आमी बचाओ मंच आमी की नदी को प्रदूूषण मुक्त करने के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी, संस्था एवं सरकार के खिलाफ कानूनी एवं जन लड़ाई हेतु तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें