फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की रेशम और खलीलाबाद की सुमन विजेता रहीं

Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मगहर कबीरचौरा परिसर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कबीर निर्वाण स्थली स्थित कबीरचौरा परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी थे। प्रतियोगिता में पहलवान ब्रहमानंद ने महेंद्र पहलवान को पराजित कर ब्लॉक केसरी का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महिला पहलवान गोरखपुर की रेशम ने खलीलाबाद की रंजना को व खलीलाबाद की सुमन ने बनारस की ज्योति को पराजित किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में पहलवान राजन तिलोरा व पहलवान अनिल पक्की बाग गोरखपुर के बीच कांटे की कुश्ती रही। इसके लिए आठ मिनट का समय दिया गया जो बराबरी पर छूटा। ब्लॉक केसरी के खिताब के लिए पहलवान महेंद्र बनपुरवा व ब्रम्हानंद गोसाईंपुर के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में ब्रम्हानंद गोसाईंपुर ने महेंद्र यादव बनपुरवा को पराजित कर खलीलाबाद ब्लॉक केशरी का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा पूर्व में हुई कुश्ती पहलवान अभिमन्यु ने मंजे यादव को पराजित किया।
शैलेश रेलवे स्टेडियम और मनीष पक्की बाग के साथ अन्य कई रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता पहलवानों को एमएलसी द्वारा पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विरेंद्र व संचालन की भूमिका उमेश राय व सिराज खान रहे। इस अवसर पर महंत विचार दास, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, नगर अध्यक्ष खलील खान, सुभाष यादव, सन्त यादव, प्रधान अजय यादव, रामशंकर यादव, जावेद खां, फिरोज अशरफ, मो अहमद, लोरिक यादव, यशोदानंद यादव, अमित राय, रमेश यादव, वेद प्रकाश चौबे, रत्नेश यादव, जनार्दन यादव और प्रहलाद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें