संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। सीडीओ हाकिम सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बघौली की छात्राओं को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जगह-जगह स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि हर विद्यालय पर बच्चों को कृमिनाशक खिलाया जा रहा है। यह अभियान महत्वपूर्ण है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर नोडल अधिकारी भी नियुक्त है।
653709 बच्चों को यह दवा खिलाई जानी है। दो साल तक के बच्चों को आधी गोली तथा उसके ऊपर वालों एक गोली दी जा रही है। छूट लोगों को 17 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ एसी श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में समस्त विद्यालयों का सहयोग लिया गया है।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल खिलाया। ब्लॉक के लगभग 10 हजार बच्चों ने दवा खाई है।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय डारीडीहा पर बच्चो को दवा खिलाई गई। इस अवसर पर बृजेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार, हाजी मुख्तार अहमद इंटर कॉलेज सेवाइचपार के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार विंदू देवी मेमोरियल एकेडमी ठकुराडाड़ी में एसडीएम बाबूराम ने पौध रोपण करके लोगों ने एक पेड़ लगाने की अपील की। इसके बाद बच्चो को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
इसी तरह से मुन्नीलाल रामबेलाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संठी, श्रीसीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, प्राथमिक विद्यालय हरेवा, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाड़ी समेत क्षेत्र के अन्य विद्यालयो में छात्र- छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।
बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार नोडल अधिकरी मुजीबुल्लाह ने नूरूलकरीम इंटर कॉलेज बढय़ाफी, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी, मुस्लिम हायर सेकंड्री स्कूल बाघनगर, जोहरा फैज ए आम बाघनगर स्कूल में दवा वितरण की मानीटरिंग की।
मोहम्मद हनीफ इंटर कॉलेज बरगदवा कला, अलहिरा ग्लेाबल एकेडमी सेमरियावां, अलहरिा पब्लिक स्कूल सेमरियावां व करही, अलीमियां पब्लिक स्कूल बन्नी, अबूल कलमा गल्र्स इंटर कॉलेज पिड़वां करही, जेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी आदि स्कूलों में बच्चो ने दवा खाई। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुुसार आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय स्कूलों आदि पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
मगहर प्रतिनिधि के अनुुसार अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार में शुक्रवार को कृमि दिवस पर प्रबंधक हाजी मोहम्मद वकील खान व प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान की देख रेख में 368 छात्र-छात्राओं में कीड़ी की दवा खिलाई गई।
इस अवसर पर बीरेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, शंभूनाथ, चंदन, अरुण कुमार, दीपा रानी, राबिया, दुर्गावती, साधना उपाध्याय, साधना चौरसिया, महफूज खान, रूबी, अनिता देवी, कालिंदी देवी, रामसागर आदि मौजूद रहे।