फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में शहरवासियों को पानी की किल्लत

विज्ञापन
water
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में पानी की किल्लत होने लगी है। लोग जहां गर्मी से परेशान है, वहीं पानी का संकट नागरिकों के लिए मुसीबत बन रहा है। स्थिति यह है कि नगर पालिका प्रशासन अभी तक स्वच्छ पेयजल का इंतजाम करने में विफल साबित हुआ है। सभी घरों तक पानी की आपूूर्ति नहीं है तो जहां जलापूर्ति हो रही है वहां भी स्वच्छ पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की कुल आबादी करीब 50 हजार है। यह आबादी 25 वार्डों में बटी है। इन्हे नागरिक सुविधाओं के साथ ही पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए 22 सौ किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बना है। साथ ही चार नलकूप बनवाएं गए हैं, ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति प्रतिदिन सुचारू रूप से किया जा सके। वैसे पालिका प्रशासन का मानना है कि प्रति व्यक्ति औसतन 135 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन जो व्यवस्था है, उसमें एक नलकूप पूरी तरह से बेकार पड़ा है। जहां तक लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की बात है तो सिर्फ 1800 घरों पर कनेक्शन हुआ है। इस आंकड़े को सही माने तो नगर पालिका के अभी तक 20 फीसदी घरों तक ही पानी पहुंचा है। इतना जरूर है कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 236 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं, इसमें से भी कई हैंडपंप रीबोर कराने लायक है तो 12 हैंडपंप मामूली खराबी से बेकार पड़े हैं। खलीलाबाद शहर के निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि जो लोग बाहर से आते हैं, उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े। मोहल्ले मेें भी पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि अक्सर लीकेज के कारण घरों में जो पानी आता है प्रदूषित रहता है। यह पानी पीने योग्य नहीं रहता है। बिजली की कटौती के समय तो जलापूर्ति अक्सर ठप रहती है। इमरान ने कहा कि पालिका प्रशासन को शहर में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। अभी तक पूरी गर्मी बाकी है, ऐसे में पानी का संकट और गहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें