फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज युवकों को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
super thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बंजरिया पठान गांव की महिला प्रधान के पति को ठगी का शिकार बनाने पहुंचे बोलेरो सवार दो युवकों को लोगों ने मंगलवार की शाम को पकड़ लिया। इस दौरान बोलेरो लेकर भागने की कोशिश में प्रधान के एक रिश्तेदार को चोट भी आई। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की पुलिस दोनों युवकों को थाने पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

बंजरिया पठान गांव की प्रधान हमीदा खातून का आरोप है कि उसके पति तैश मोहम्मद को कुछ जालसाज युवक अमीर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐठ लिए। मंगलवार को फिर से वही जालसाज पति से 40 हजार रुपये लेने गांव पहुंचने वाले थे। जानकारी होने पर युवकों को पकड़ने की कोशिश की गई, इस पर युवकों ने बोलेरो लेकर भागने लगे। इसमें रिश्तेदार आदिल को चोट भी आई। बाद में लोगों ने पीछा करके बघौली के पास से दोनों पकड़ लिया और डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी। आरोप है कि उसके पति से लिया गया 40 हजार रुपये भी युवकों के पास से बरामद हुआ। जालसाजों के चक्कर में तैश मोहम्मद पत्नी का जेवरात भी बेच चुका था और खेती बेचने की फिराक में था। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि महिला प्रधान के जरिए लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें