फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ प्रबंधक समेत 14 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन
नोटिस
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम ने धान खरीद में सुस्ती बरते वाले 13 केंद्र प्रभारियों और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए पीसीएफ के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि धान की समीक्षा की गई तो पीसीएफ के 11 और खाद्य विभाग के दो केद्रों पर 19 नवबंर को धान खरीद शून्य पाई गई। पीसीएफ के जिला प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जवाब तलब किया गया है। जबकि धान खरीद उक्त तिथि में नहीं होने वाले बेलहसा केंद्र प्रभारी संजय कुमार, पौली केंद्र प्रभारी संजय कुमार प्रथम,बजहरा व पिपराहसनी केंद्र प्रभारी आलोक त्रिपाठी, बेलवासी व मंडीयार्ड केंद्र प्रभारा हरिशंकर चौधरी, चंद्रौटी केंद्र प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, भगौसा केंद्र प्रभारी जितेंद्र यादव, हसनी धर्मसिंहवा केंद्र प्रभारी विकास सिंह, प्रतापपुर केंद्र प्रभारी शशिभूषण त्रिपाठी, बढ़या केंद्र प्रभारी पृथ्वी राज यादव, भिटिया केंद्र प्रभारी राम प्रसाद, शनिचरा बाजार केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह, मुखलिसपुर केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव और सांथा केंद्र प्रभारी शिशिर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से जवाब मांगा गया है और यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें