फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव मिला

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बड़वलिया स्थित तालाब में रविवार की देर शाम एक विवाहिता की लाश मिली। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में परिजन शव को घर उठा ले गए। लोगों ने बताया कि बीमापार निवासी कन्हई निषाद की 28 वर्षीय पुत्री सरोजा देवी 11 नवबंर को घर से बडवलिया स्थित ताल में धान बंटोरने गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजन परेशान होकर तलाश शुरु कर दिए। 12 नवंबर की देर शाम तालाब में उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को बाहर निकाले और अंदेशा व्यक्त किया कि तालाब में बोए गए सिंघाडे को तोड़ते समय पैर फिसलने से विवाहिता गहरे तालाब में चली गई होगी और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पिता कन्हई निषाद ने पुलिस को सूचना देते हुए शव का दाह संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें