फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र

विज्ञापन
नाथनगर में कर्ज माफी का किसानो को प्रमाण पत्र देते डीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऋण मोचन योजना के तहत गुरूवार को खलीलाबाद, मेंहदावल व धनघटा में किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 502 किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सत्ता संभालते ही किसानों के हित में ऋणमाफी की घोषणा की, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। इसके साथ ही सरकार स्वास्थ्य कैंप के जरिए लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक यादव, सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, अर्थसंख्या अधिकारी नागेेंद्र सिंह, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, प्रहलाद चौधरी, पुरूषोत्तम गुप्ता, अवधेश, दुुर्गेश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में तृतीय चक्र के 532 किसानों को फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि किसान देश की आत्मा है जब किसान को संसाधन मिलेगा, वह तरक्की करेगा तभी देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये तक का फसली ऋण प्रदेश सरकार माफ करते हुए किसानों को सेठ साहूकारो के चंगुल से मुक्त कराने का सपना साकार कर रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी,तहसीलदार राजेश गुप्ता,नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी,अरुण सिंह,दिनेश पांडेय,खुनखुन पांडेय,अनिरुद्व पांडेय,परमात्मा सिंह,डा.मुरारी लाल प्रजापति आदि मौजूद रहें। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक परिसर में किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों से ऋणमाफी का वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनके सिंह ने किया। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ हाकिम सिंह, पशु चिकित्साधिकारी टीपी मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, बीडीओ नाथनगर प्रवीण कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत अरूण कुमार यादव, दिगपाल पाल, हेमंत चतुर्वेदी, इंद्रेश यादव, यादवेंद्र सिंह, शकील अहमद, दिलीप पांडेय, मंगल पांडेय, बीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें