फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जीएसटी के विरोध में बुधवार को संतकबीर नगर टैक्स बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार की। टैक्स बार ऐसोसिएशन के संरक्षक राममूर्ति गुप्ता ने कहा कि वाणिज्य कर और जीएसटी कार्यालय के करदाताओं के कक्ष मे बार के सभी अधिवक्ताओं ने जीएसटी की त्रुटिपूर्ण कार्य प्रणाली व सरकार की मनमानी के विरोध में यह प्रदर्शन है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जीएसटी विधान के गड़बड़ झाला व आतंकित करने वाली व्यवस्था का हम लोग विरोध कर रहे हैं। सरकार जब तक इसमें सुधार नहीं करती है हम लोगों का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान कौशल कुमार मिश्रा, पंकज गुप्ता, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अभिनव अग्रवाल, स्नेहनिधि श्रीवास्तव, रूद्रेश कुमार चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें