फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 150 लोग डकार गए शौचालय की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए मिली रकम को विकासखंड हैंसर बाजार में 150 लोगों ने हड़प ली। अब पंचायती राज विभाग ने उनको नोटिस भेज कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद भी कार्य न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। विकासखंड हैंसर बाजार के 1324 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
उनके खाते में पंचायती राज विभाग ने शौचालय की रकम भेज दी। इनमें से 1174 लोगों ने शौचालय का निर्माण पूरा करा लिया, लेकिन 150 लोगों ने निर्माण शुरू ही नहीं कराया। इन लोगों को शौचालय का निर्माण कराए जाने के लिए बार-बार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने इन लोगों को नोटिस भेज कर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर शौचालय का निर्माण नहीं कराया तो रकम वसूली की कार्रवाई की जाएगी।एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि शौचालय का निर्माण सभी को करा लेना चाहिए। ऐसा न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें