रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक सभागार में शनिवार को भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद की ओर से एसआईएस कंपनी के सौजन्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए कुल 42 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म डाले। जांच के उपरांत 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
रोजगार मेले के आयोजक के करूणाकर तिवारी ने बताया कि एसआईएस एक सुरक्षा एजेंसी है जो भारत सरकार की पांचवीं सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने व 31वीं सबसे बड़ी सुविधा अपने कर्मचारियों को देने वाली कंपनी बन चुकी है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से भर्ती कैंप सभी विकास खंडों में लगाया जा रहा है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करना है। संवाद