फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग मामलों में 15 वारंटी गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जनपद में अपराधियों और वारंटियों के लिए खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले दो दिनों में जनपद थाना पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, थाना महुली पुलिस ने वारंटी कमलेश, वीरेंद्र व राजेंद्र निवासी हरिहरपुर, पंकज मद्देशिया निवासी वार्ड नंबर तीन, सूर्यनगर हरिहरपुर, धर्मराज निवासी नाथनगर (गनपतगंज) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं, थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी राम मिलन निवासी ग्राम घोरांग, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने रामपूजन निवासी केंचुआखोर, थाना मेंहदावल पुलिस ने कैशर अली, कैशर जहां निवासी नगपुर और दयाशंकर निवासी हरना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, थाना बेलहरकला पुलिस ने रामबृक्ष निवासी गोइठहा, थाना दुधारा पुलिस ने निहाल निवासी सालेपुर, जाफर निवासी चिउटना चौराहा, रामकिशुन निवासी मुडाडीहा बेग और झीनक निवासी मीरवापुर टोली जोगीपुरवा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी वारंटियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें