फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पदयात्रा निकाल रहे सपा के पूर्व विधायक समेत 15 हिरासत में

विज्ञापन
खलीलाबाद के कटाई चौराहे पर किसान पद यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
किसान पदयात्रा निकाल रहे सपा के पूर्व विधायक समेत 15 हिरासत में
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह किसान पदयात्रा निकाली। इस दौरान नाथनगर में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
खलीलाबाद क्षेत्र के रौरापार से सपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी के नेतृत्व में किसान पदयात्रा निकाली। जो रौरापार से शुरू होकर परसपुर, दूल्हीपार, घटरम्हा, गोरयाभार, भिउरा, कटाई होते हुए मझगांवा में खत्म हुई। यहां पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरस यादव, कोमल यादव, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, मोहम्मद अहमद, जिला सचिव शेषनाथ यादव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामसुरेश चौरसिया, अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अजीम खान, हनुमान कन्नौजिया, राहुल यादव बादल आदि शामिल रहे। इसी तरह से बरदहिया बाजार में पुलिस ने पदयात्रा निकाले जाने की सूचना पर सपा नेता शैलेंद्र यादव को घर पर ही रोक लिया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को पूर्व विधायक अलगू चौहान के नेतृत्व में सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर पद नाथनगर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से मामूली झड़प व धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने 15 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक अलगू चौहान, सपा महासचिव राजमन यादव समेत 15 लोग हिरासत में लिए गए। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जयराम यादव, रामनिवास यादव, फारुख खान, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रामा यादव, राजीव यादव, जबीउल्लाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असद मेहताब, शैलेंद्र यादव, राम चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौलखा चौकी से पदयात्रा निकाली। यहां पर महासचिव अनवारूल हक, ओमकार यादव, अमरेंद्र यादव, चंद्रभान निषाद, रामअवतार यादव, अर्जुन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
रोसया। पौली चौराहे पर शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत लिया और दो घंटे बाद छोड़ दिया।
सपा कार्यकर्ता लालजी प्रसाद के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में पौली चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से रोका तो वह सड़क पर धरना देने लगे। उसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पौली चौकी ले गई, जहां दो घंटे बैठाने के बाद नाम पता लिखकर छोड़ दिया। इस दौरान इरशाद खान, बाबूलाल यादव, बालेंदु यादव, अब्दुल करीम, आद्या प्रसाद यादव, अकबर अली, प्रदीप यादव, चंदु यादव आदि मौजूद रहे।
सपा नेता केडी यादव समेत कई अज्ञात पर केस
धनघटा। बृहस्पतिवार को हैंसर बाजार में किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम का केस दर्ज किया है।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि बगैर प्रशासनिक अनुमति के कृषि कानून के विरोध में हैंसर बाजार में पदयात्रा करने वाले सपा नेता केडी यादव, विधान सभा क्षेत्र धनघटा के अध्यक्ष जयराम यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, रामा यादव समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कृषि कानून के विरोध में सपा के पूर्व विधायक ने किया जनसंपर्क
बखिरा। कृषि कानून के विरोध में शनिवार को सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने क्षेत्र के नवलखा, बढया बाबू, बरईपुर, बढया- ठाठर व अमरडोभा गांवों में जनसंपर्क कर किसानों को जागरूक किया।
पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में हमेशा से ही काम किया है। समाजवादी पार्टी सत्ता में रहे अथवा सत्ता के बाहर, किसानों की आवाज को कभी दबने नहीं देगी। किसान कानून लाकर केंद्र ने किसानों की किसानी छीनने का प्रयास किया है, जिसे सपा कभी भी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि किसान बिल किसान हित में बिल्कुल नहीं है। इसका लाभ पूंजीपति उठाएंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, रामकरन यादव, राजेंद्र यादव, हरिराम यादव, तौहीद, अनवारुल हक, रियाजुद्दीन, अमरेंद्र यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष समेत 26 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
सपा कार्यकर्ताओं ने कटाई बाजार में निकाली किसान पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कटाई बाजार में निकाली गई किसान पदयात्रा के मामले में पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष समेत 26 लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। आरोप है कि लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया और कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का भी अनुपालन नहीं किया।
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में किसान पदयात्रा निकाली गई। इसमें सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, कौशल चौधरी, रामसुरेश चौरसिया, राहुल यादव बादल, पूर्व प्रत्याशी जावेद अहमद, मोहम्मद अहमद, रामदरश यादव, ओम प्रकाश यादव, रामबुझ प्रसाद, सोनू उर्फ आलोक यादव आदि शामिल रहे। लोगों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं किया। इससे महामारी बढ़ने की आशंका है। जबकि जनपद में धारा 144 भी लागू है। कोतवाल ने बताया कि सपा के जिलाध्यक्ष समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत समेत छह लोगों पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने शनिवार की शाम को मोहिया पुल के पास से सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद समेत छह लोगों को हिरासत में लिया। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने के लिए सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहिया पुल के पास एकत्र हुए थे। सूचना पर सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। एसओ ने बताया कि लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया और कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया। देर शाम पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें