फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी फैलाने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ चालान
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। इस दिशा में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की देर शाम मगहर पुलिस ने नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी मिलने पर 15 लोगों का चालान किया। अब इनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मगहर पुलिस चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम नगर पंचायत क्षेत्र में चेकिंग की गई। इस दौरान जिन लोगों के घरों व दुकानों के सामने गंदगी मिली, उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 15 लोगों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ धारा 34 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें