दीवानी न्यायालय परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 15 नामांकन
10 नवंबर को होना है सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन का 10 नवंबर को प्रस्तावित चुनाव में शनिवार को दूसरे दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। दो दिनों तक चले नामांकन में अध्यक्ष समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को होगी।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामधनी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल हुआ । शुक्रवार को नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
शनिवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री प्रसार के पद पर अवधेश कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर राजेश कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद परजितेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है।
दो दिनों में कुल 15 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके साथ ही एक और दो नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित है। उसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।