फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ताचल गामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं

विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर फलों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं
विज्ञापन

खरना के बाद शुरू होगा छठ का निर्जल व्रत
पोखरों और नदियों के किनारे पूजा के लिए स्थान निर्धारित
सफाई के साथ की गई प्रकाश व्यवस्था
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना और छठ पूजा के लिए शहर से लेकर गांव तक उत्साह है। पोखरे व नदी के किनारे स्थित पूजा स्थलों पर सफाई के बाद प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। शनिवार को खरना के बाद महिलाओं का निराजल व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार शाम को अस्ताचल गामी सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देंगी।
छठ की खरीदारी के लिए बाजार में शनिवार को काफी भीड़ रही। छठ में प्रयोग होने वाली सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। डलिया, नारियल, सभी प्रकार के फल, जमीरी नींबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर के पोखरे, शुगर मिल और बिधियानी के पोखरे के पास नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई की।
विज्ञापन

...
सूरज डूबने के पहले घाट पर पहुंचें
आचार्य अश्वनी पांडेय ने बताया कि रविवार को सायंकाल सूरज डूबने के पहले नदी के घाट पर पहुंच कर अपना स्थान निर्धारित कर लेें। वहां पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद उसी स्थान पर सोमवार सुबह पहुंच कर अर्घ्य दें। घाट पर वेदी बनाकर छठ माता का पूजन करें।
...
चेयरमैन ने पोखरे का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद की तरफ से शहर कोतवाली स्थित पक्का पोखरा पर छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी की गई है। यहां पर पूजा के लिए वेदी पहले ही बनाई जा चुकी है। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने शनिवार शाम को पोखरे का निरीक्षण किया। व्यवस्था के बाबत कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी छठ पूजा स्थलों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था बनाई गई है। प्रकृति की उपासना के महापर्व छठ पर इन घाट पर व्रती महिलाएं व परिजनों की भीड़ कस्बे के तालाब व पोखरों पर एकत्र होती है। व्रती महिलाएं शाम को डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। सुबह उगते भाष्कर को दूध का अर्घ्य देते हुए पूजन-अर्चन करेंगी। इस दौरान सभासद राजेश वर्मा, त्रिभुवन गुप्ता, सुनील प्रजापति, असलम अंसारी, भगवान दास वर्मा, रुद्रनाथ मिश्रा, शंभू यादव, अश्वनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें