फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 150 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली, लोग बेहाल

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में बिजली के टूटे तार को ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
-जंपर बदलने के बाद भी शहर में बनी हुई है बिजली की आवाजाही
विज्ञापन

-अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। सोमवार को जहां दिन भर सीएचसी खलीलाबाद की बिजली गुल रही। वहीं मंगलवार को खलीलाबाद उपकेंद्र के मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े 150 से ज्यादा गांवों में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही खलीलाबाद शहर में भी जंपर बदलने के बाद भी बिजली की आवाजाही बनी हुई है।
पिछले एक पखवारे से मौसम में तल्खी बनी हुई है। तपिश और उमस से लोग बेहाल हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत के लिए बिजली के उपकरणों की जरुरत महसूस हो रही है तो बिजली दगा दे जा रही है। मौसम और बिजली के दो तरफा मार से लोग परेशान हैं। बिजली का संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को खलीलाबाद उपकेंद्र के मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली दिन में 15 घंटे तक ठप रही। जिसके कारण उपभोक्ताओं की उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति खलीलाबाद उपकेंद्र से होती है। कताई मिल फीडर से जुड़े गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, बरईपार पैठान, महास्थान, सहसरावमाफी, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों के लोग बिजली न रहने से काफी परेशान रहे। शिकायत करने पर बताया गया कि लोकल फाॅल्ट की समस्या को दूर करने के लिए काम किए जाने से आपूर्ति ठप करनी पड़ी।

इससे पूर्व रविवार को बिजली निगम ने औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर की लाइन से जुड़े जंपर बदलने और अनुरक्षण का कार्य किया। बावजूद इसके बिजली की आवाजाही बनी हुई है। इस क्षेत्र के सरौली, नेदुला, मैलानी, अंसार टोला, बरईटोला, पठान टोला, मीट मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बार-बार कट रही है। कारण यह है कि बिजली संसाधन ओवरलोड हो जा रहे हैं। सोमवार को भी सीएचसी खलीलाबाद की बिजली अंडर ग्राउंड का केबल ब्लास्ट होने से दिनभर बाधित थी।
000000000000000000000
बिजली की आवाजाही के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। इससे उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। बिजली न रहने से दुकान जल्दी बंद करना पड़ रहा है। दुकानदारी खत्म हो रही है।

-महेश गुप्ता, व्यापारी
00000000000000000
बिजली का संकट लगातार बना हुआ है। बार- बार बिजली ट्रिप कर रही है। जिससे दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
-धर्मेंद्र कुमार, व्यापारी

00000000000000000000000
बार-बार बिजली कटने से घर में रहना मुश्किल हो रहा है। बाहर तपिश है और अंदर बिजली नहीं। काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम की मार और बिजली कटौती ने बेहाल कर रखा है।

शिव चौरसिया- आम व्यक्ति
00000000000000000000000000000
लोकल फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है। लोड़ बढते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। जिससे पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
-चंदन कुमार, आम व्यक्ति
000000000000000000000000
एक पखवारे से मौसम की बेरुखी बनी हुई है। अच्छी बारिश न होने से फसल सूख रही है। बिजली की कटौती के कारण सिंचाई करने में बाधा आ रही है।

-गोपाल- किसान

00000000000000000000000
मौसम की बेरुखी और बिजली की कटौती ने चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल सूखने लगी हैं। न तो बारिश हो रही है और न ही बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। इससे समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

जुबेर अहमद- किसान
0000000000000000000000
बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से दी जाए इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोड बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। ऐसे में पुराने जर्जर जंपर बदलने के साथ ही ढीले तारों को ठीक कराया जा रहा है। जिसके कारण बीच-बीच में शट डाउन लेना पड़ता है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा।

-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें