फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के भीतर दुधारा गांव में 15 लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने के भीतर दुधारा गांव में 15 लोगों की हुई मौत
विज्ञापन

किसी की जांच नहीं हुई, अधिकांश मृतक सर्दी, खांसी और बुखार से रहे पीड़ित
इतनी ज्यादा मौतों से गांव में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के दुधारा गांव में एक महीने के भीतर 15 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि अधिकांश मृतकों में कोरोना के लक्षण थे, लेकिन किसी की कोरोना जांच नहीं हुई थी। इतनी ज्यादा मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया।
ग्राम पंचायत के जरिए गांव में लगातार सैनिटाइजेशन और सफाई कार्य करवाया जा रहा है। गांव में अब भी दो मरीज ऐसे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण घर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट देकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में अब तक किसी की कोरोना जांच नहीं की है। पूर्व प्रधान मुशीर अहमद, रफी अहमद, अब्दुल माजिद ने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर गांव में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। वैसे किसी की कोरोना जांच नहीं हुई थी। वैसे अब गांव के हालात काफी बेहतर हैं। ग्रामीणों को मास्क लगाने और वैक्सीनेशन के लिए जागरूक लोग प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स ऑक्सीमीटर तक नहीं है उपलब्ध
दुधारा और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन घर के नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा पर एक अदद पल्स ऑक्सीमीटर तक नहीं है। पिछले दिनों जितनी मौतें हुई हैं, उनमें कई लोगों में सांस फूलने के लक्षण भी थे। हॉस्पिटल पर तैनात आयुष चिकित्सक फिरदौस नाजिम ने बताया कि अस्पताल पर पल्स ऑक्सीमीटर है, लेकिन वह खराब पड़ा है।
निगरानी समिति रख रही नजर
ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन और वृहद सफाई अभियान चलाकर निरंतर सफाई कार्य करवा रहे हैं। निगरानी समिति की बैठक करके लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्रयासों का सकारात्मक परिणाम आ रहा है।
विज्ञापन

-अब्दुल कलाम, ग्राम प्रधान, दुधारा
दुधारा गांव में कैंप लगाकर टीकाकरण कार्य करवाया गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर संपर्क किया है। सर्दी खांसी बुखार के लक्षण मिलने पर लोगों को दवाएं दी जा रही हैं। आगे भी चिकित्सकों की टीम भेजकर गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
-डॉक्टर जगदीश पटेल- अधीक्षक सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें